Jamshedpur News : बिष्टुपुर में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी

Jamshedpur News : बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन के पास कदमा उलियान निवासी व पेंट कारोबारी आकाश मोदी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी कर ली गयी.

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन के पास कदमा उलियान निवासी व पेंट कारोबारी आकाश मोदी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी कर ली गयी. घटना बुधवार की की शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच की है. इस संबंध में आकाश मोदी ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. आकाश मोदी के अनुसार चैंबर भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वे कार से शाम 4:30 बजे पहुंचे थे. कार सड़क किनारे पार्क कर कार्यक्रम में गये. एक घंटे बाद वापस लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा है और कार में रखा लैपटॉप गायब है. पुलिस बदमाश का पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >