jamshedpur news : सीआइआइ की मदद से आत्मनिर्भर बनी खुशबू सिंह

मार्गदर्शन सत्र में मिली जानकारी और मार्गदर्शन से मिली मदद

jamshedpur news :

बिहार में जन्मी और जमशेदपुर में पली-बढ़ी 22 वर्षीय खुशबू कुमारी सिंह ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) की मदद से खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना लिया है. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू ने करियर बनाने के साथ अपनी कॉलेज की पढ़ाई भी जारी रखी है. उसके करियर की दिशा तब बदली जब कॉलेज में टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से सीआइआइ के मॉडल करियर सेंटर ने मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया. इसमें मिली जानकारी और मार्गदर्शन के आधार पर उसे नवंबर 2024 में पीएम मॉल स्थित मैकडोनाल्ड्स आउटलेट में क्रू अप्रेंटिस का अवसर मिला. छह माह में ही वह क्रू ट्रेनर पद पर पदोन्नत हुई. 10 से 12 हजार रुपये मासिक आय से शुरुआत कर अब वह परिवार को सहयोग दे रही है. खुशबू का सपना भविष्य में टाटा स्टील के साथ कार्य करने का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >