jamshedpur news : मानगो नगर निगम के सभी वार्ड और मेयर पद पर प्रत्याशी उतारेगा जदयू

जनता दल (यूनाइटेड) की मानगो नगर निगम चुनाव समिति की अहम बैठक मानगो एनएच 33 के सन सिटी में आयोजित हुई.

jamshedpur news :

जनता दल (यूनाइटेड) की मानगो नगर निगम चुनाव समिति की अहम बैठक मानगो एनएच 33 के सन सिटी में आयोजित हुई. बैठक में तय किया गया कि जनता दल (यूनाइटेड) मानगो नगर निगम के सभी 36 वार्डों में अपना प्रत्याशी उतारेगा. इसके साथ ही मेयर पद पर भी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी. बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और संभावित प्रत्याशियों को लेकर गहन चर्चा की गयी. पार्टी नेताओं ने बताया कि विभिन्न वार्डों से प्रत्याशी के लिए आवेदन भी पार्टी को प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी जांच-पड़ताल कर योग्य और जनसमर्थन वाले उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की. इसमें जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में चुनाव समिति के तीनों सदस्य, मानगो के तीनों क्षेत्र अध्यक्ष लालू गौड़, मुश्ताक अहमद व प्रवीण सिंह मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >