सड़क, सफाई, पेयजल और ट्रैफिक जाम की समस्याओं पर जतायी चिंता
Jamshedpur News :
जनता दल यूनाइटेड के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बिष्टुपुर में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में मानगो नगर निगम एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र की जर्जर सड़कों, साफ-सफाई, नाला सफाई, पेयजल व बिजली आपूर्ति, डोर-टू-डोर कचरा उठाव और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. इसके अलावा मानगो क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गयी. हेलमेट जांच के नाम पर आम लोगों को परेशान करने तथा गलत स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने की बात भी कही गयी.बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जायेगी. साथ ही, यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलेगा. बैठक में जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, नीरज सिंह, आकाश शाह, प्रकाश कोया, उषा देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
