jamshedpur news : सोनारी व धातकीडीह में अवैध निर्माण को तोड़ा

जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने की कार्रवाई

जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने की कार्रवाई

jamshedpur news :

जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को सोनारी और इससे पहले धातकीडीह क्षेत्र में कार्रवाई की. इस दौरान बिना अप्रूवल के बनायी जा रही संरचना को ध्वस्त कर दिया गया.

सोनारी पोस्ट ऑफिस के समीप होल्डिंग नंबर 152 में बिना आधिकारिक अनुमति और नक्शा पास कराये भवन निर्माण किया जा रहा था. सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया. पूछताछ में निर्माण कार्य सुलेमान केरकेट्टा द्वारा कराये जाने की जानकारी मिली. अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज और स्वीकृति पत्र प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई संतोषजनक जवाब या वैध कागजात नहीं दिखा सके. इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बन रही संरचना को ध्वस्त कर दिया गया.

इससे पूर्व धातकीडीह क्षेत्र में भी नक्शा विचलन और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की गयी थी. प्रशासन का कहना है कि शहर में नियमों को दरकिनार कर किये जा रहे निर्माण कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

जमशेदपुर अक्षेस के डीएमसी कृष्ण कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कार्रवाई के दौरान टाउन प्लानर अपूर्वा तोमर, सिटी मैनेजर जॉय गुड़िया, विशेष पदाधिकारी तनीश हंस, पुलिस बल और अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >