Jamshedpur News : केबल कंपनी में चोरी का विरोध करने पर गार्ड को पीटा

Jamshedpur News : गोलमुरी थाना क्षेत्र में केबल कंपनी परिसर से लोहे और गैस सिलेंडर की चोरी करने का विरोध करने पर चोर गिरोह के सदस्यों ने सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी.

पुलिस ने चोरी के सामान के साथ मालवाहक टेंपो को किया जब्त

Jamshedpur News :

गोलमुरी थाना क्षेत्र में केबल कंपनी परिसर से लोहे और गैस सिलेंडर की चोरी करने का विरोध करने पर चोर गिरोह के सदस्यों ने सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी. मारपीट में गार्ड बिशु प्रसाद जख्मी हो गये. घटना के संबंध में गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने मौके से एक मालवाहक टेंपो को जब्त किया है. जिसमें काफी ज्यादा मात्रा में लोहे का सामान और गैस सिलेंडर रखा हुआ था.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि 20 नवंबर 2024 को अज्ञात चोर मालवाहक टेंपो लेकर कंपनी परिसर में घुसकर लोहे और अन्य सामान की चोरी कर रहे थे. जानकारी मिलने के बाद जब सुरक्षा गार्ड ने चोर गिरोह का विरोध किया तो चोरों ने उस पर हमला कर दिया. फिर गार्ड ने इसकी जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी. लेकिन पुलिस के आने के पूर्व सभी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने मौके से उनकी मालवाहक टेंपो को चोरी के माल के साथ जब्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >