jamshedpur news : अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

एमजीएम थाने की पुलिस की कार्रवाई में 200 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

एमजीएम थाने की पुलिस की कार्रवाई में 200 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

हजारीबाग का एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, कई के खिलाफ मामला दर्ज

jamshedpur news :

एमजीएम थाने की पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए 200 कार्टून शराब बरामद की है. मामले में राजीव कुमार रंजन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो मूल रूप से हजारीबाग का निवासी है. पूछताछ के बाद उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया.

एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि रविवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान वाहन संख्या जेएच05सीएम-9981 से अंग्रेजी शराब का एक कार्टून गिर गया, जिसे राजीव कुमार दूसरी गाड़ी जेएच05बीडी-8790 पर लोड कर रहा था. पुलिस को देख दो लोग मौके से फरार हो गये. जांच के दौरान राजीव ने गोदाम से दुकान तक सप्लाई की बात कही, लेकिन प्रस्तुत चालान फर्जी और अवधि समाप्त पाया गया. कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब कारोबारी सोनू गुप्ता का मुंशी है और कंप्यूटर ऑपरेटर, दुकान संचालक व वाहन मालिक की मिलीभगत से अवैध कारोबार किया जा रहा था. उसकी निशानदेही पर मुखियाडांगा स्थित गोदाम से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. इस मामले में एमजीएम थाना के सअनि नरेंद्र बिहारी सिंह के बयान पर राजीव कुमार रंजन, निखिल कुमार, गोदाम मालिक उज्ज्वल दत्ता, साकची दुकान का मालिक दिलीप अग्रवाल, शराब कारोबारी सोनू गुप्ता तथा वाहन चालक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >