jamshedpur news : जुगसलाई क्षेत्र में वर्चस्व के लिए अपराधियों ने की थी फायरिंग, पांच गिरफ्तार

आरोपियों के पास से कट्टा, गोली, खोखा, स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद

jamshedpur news : जुगसलाई थानांतर्गत मिल्लत नगर में दुकानदार से मारपीट कर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने में शामिल पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में मो. अरमानुद्दीन उर्फ पलटन, मो. अरमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, मो. आसिफ अंसारी व अमनदीप शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से कट्टा, गोली, खोखा, स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद किये हैं. पूछताछ करने के बाद पांचों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने क्षेत्र में वर्चस्व बनाने के लिए फायरिंग की थी. सिटी एसपी ने बताया कि दुकानदार से विवाद होने के पूर्व भी पलटन ने एक राउंड फायरिंग की थी. पलटन गिरोह का संचालन करता है. उसने क्षेत्र में दबदबा बनाने और विपक्ष के गिरोह को चेतावनी देने को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. पलटन की निशानदेही पर ही पुलिस ने हथियार बरामद किया है. अमनदीप को छोड़ कर गिरफ्तार सभी अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. इस कांड में अमनदीप की स्कूटी का प्रयोग अपराधियों ने किया था. गौरतलब है कि गत रविवार की रात करीब नौ बजे अरमान पलटन और राज बच्चा इम्तियाज की दुकान पर पहुंचे. दोनों ने 122 रुपये का सामान खरीदा. सामान का बिल देने के दौरान इम्तियाज ने उनसे पूर्व की बकाया राशि भी मांग ली. बकाया रुपये मांगने पर दोनों आरोपी भड़क गये और उनसे मारपीट कर फायरिंग कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >