jamshedpur news : कपाली ओपी अंतर्गत वार्ड संख्या- 5 इस्लामनगर मजार के पास मंगलवार की दोपहर रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने बाउंड्री तोड़ने के साथ जदयू नेता अफसर नवाज को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया. बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें घायल युवक का भाई (जमीन मालिक) बाल-बाल बच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
घटना में घायल अफसर नवाज ने बताया कि उसके भाई समीर नवाज के नाम पर जमीन है, जिसके पेपर भी हैं. मंगलवार को वह जमीन पर बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे. उनके बोरिंग कराने वालों से बात करने के लिए जाने के बाद 8-10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पहले काम को बंद करवा दिया और फिर बाउंड्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना मजदूरों ने फोन पर दी, तो वह अपने भाई के साथ जमीन पर पहुंचे. यहां बल्लू, जम्मू बच्चा, सद्दाम काला व अन्य ने रंगदारी की मांग की. रंगदारी देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी. उसके भाई को भी गोली मारने का प्रयास किया गया, लेकिन गोली चली नहीं. इसके बाद बदमाश एक और हवाई फायरिंग कर मौके से भाग गये.jamshedpur news : रंगदारी का विरोध करने बाउंड्री तोड़ी, जदयू नेता के पैर में मारी गोली
कपाली के वार्ड पांच स्थित इस्लामनगर मजार के पास की घटना, बदमाशों ने दो राउंड की फायरिंग, बाल-बाल बचा जमीन मालिक

जमशेदपुर (फाइल फोटो)