Jamshedpur News : आजादनगर में आपसी विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार

Jamshedpur News : आजादनगर थाना क्षेत्र के हुसैनी मोहल्ला के पास सोमवार की रात पूर्व के विवाद में मारपीट के बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी.

Jamshedpur News :

आजादनगर थाना क्षेत्र के हुसैनी मोहल्ला के पास सोमवार की रात पूर्व के विवाद में मारपीट के बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. इस मामले में जवाहरनगर रोड नंबर-12 निवासी मो. करीम ने आजादनगर थाना में आजादनगर क्रॉस रोड नंबर-6 नूर कॉलोनी निवासी समीर खान उर्फ पप्पू, रोड नंबर-15 निवासी आबिद आलम, पप्पू का बेटा विक्की, मोनी इमरान समेत दो अन्य युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम का एक खोखा बरामद किया.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने देर रात नामजद आरोपी नूर कॉलोनी निवासी मो. इमरान खान उर्फ मोनी इमरान को गिरफ्तार किया है. मो. करीम ने पप्पू पर फायरिंग का आरोप लगाया है. वारदात के बाद से पप्पू, उसका बेटा, आबिद आलम फरार है. पुलिस इस मामले में समीर खान उर्फ पप्पू समेत उसके बेटे विक्की और आबिद आलम की तलाश में जुटी है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है. सोमवार की शाम को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. जिसके बाद देर रात फायरिंग की घटना घटी. फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार मोनी इमरान को पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >