Jamshedpur News : सुवर्णरेखा नदी तट पर मिला अज्ञात युवक का शव, पॉकेट से मिला…

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. युवक की उम्र 30 वर्ष के करीब बतायी जा रही है.

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. युवक की उम्र 30 वर्ष के करीब बतायी जा रही है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है. मृतक के हाथ पर भगवान शंकर का टैटू बना हुआ है. घटना सोमवार की है.

नहाने गये लोगों ने देखा शव

मिली जानकारी के अनुसार इंद्रानगर मुर्गा पाड़ा के पास नदी किनारे कुछ लोग हर दिन की तरह नहाने के लिए गये थे. उसी दौरान लोगों ने देखा कि नदी किनारे एक युवक का शव पानी के उपर है. शव को देख लोगों ने सीतारामडेरा पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस ने बताया कि शव को देखने से पुराना लग रहा है. पानी में रहने के कारण वह फूल भी गया है. पुलिस को उसकी जेब से 30 रुपये मिले. पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गयी है. पुलिस मामले को आत्महत्या और हत्या दोनों एंगज से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >