jamshedpur news : मतगणना से पहले हलचल, संदिग्ध वाहन को लेकर हंगामा

गुरुवार देर रात तक समर्थकों की भीड़ कार्यालयों में जुटी रही

jamshedpur news :

निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के कार्यालयों में सरगर्मी तेज हो गयी है. मेयर, नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं. गुरुवार देर रात तक समर्थकों की भीड़ कार्यालयों में जुटी रही और रणनीति पर चर्चा होती रही. इसी बीच जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान के कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिदायतुल्ला खान के समर्थकों ने एक टाटा मैजिक वाहन को संदिग्ध समझकर रोक लिया. वाहन को बंद कर ले जाये जाने पर समर्थकों ने हंगामा किया और तलाशी ली. जांच में गाड़ी से केवल पानी की खाली बोतलें मिलीं. कुछ देर तक चले विवाद के बाद स्थिति सामान्य हुई और वाहन को जाने दिया गया. मौके पर निजाम खान, समद अंसारी, मोहम्मद रहीम खान, मनव्वर हुसैन, शमीम अंसारी और मो सुबेद सहित कई समर्थक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >