Jamshedpur News : बन्ना गुप्ता के भाई, पत्नी और बेटा, तो सरयू के लिए भाई, भतीजा व अन्य मांग रहे समर्थन

Jamshedpur News : जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पत्नी सुधा गुप्ता और बेटा मयंक गुप्ता प्रचार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. वे जनसंपर्क के साथ-साथ नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित कर रहे हैं.

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पत्नी सुधा गुप्ता और बेटा मयंक गुप्ता प्रचार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. वे जनसंपर्क के साथ-साथ नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित कर रहे हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता के मुताबिक परिवार के अन्य सदस्य का भी सहयोग मिल रहा है. वे अलग-अलग इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बन्ना गुप्ता की पत्नी हाउस वाइफ, बेटा पढ़ाई पूरी करने के बाद समाजसेवा से जुड़ा हुआ है तथा भाई भी समाजसेवी हैं.

सरयू राय के लिए भाई, भतीजा व परिजन मांग रहे समर्थन

जमशेदपुर.

जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय के चुनाव प्रचार में उनके परिजन सक्रिय हैं. उनके भाई यमुना राय बक्सर से आये हुए हैं. इसके अलावा भतीजा आशुतोष राय, आशुतोष की पत्नी पारुल सिंह, बहन सुनीता राय, भाई संतोष राय, अमित सिंह समेत अन्य चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. पूरे शहर में चुनाव प्रचार के अलावा चुनाव प्रबंधन का काम भी देख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >