पीड़ित छात्रा का कोर्ट में महिला न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हुआ 164 का बयान
Jamshedpur News :
शहर के एक प्रमुख स्कूल की कक्षा सातवीं की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी करने के आरोपी ऑटो ड्राइवर वीरेंद्र शुक्ला को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. इससे पूर्व साकची पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ऑटो ड्राइवर सह मानगो बैकुंठनगर के रहने वाले वीरेंद्र शुक्ला को पॉक्सो विशेष कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की. वहीं पीड़ित छात्रा का कोर्ट में महिला न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया गया और उसकी मेडिकल जांच भी करायी गयी.गौरतलब हो कि सोमवार को पीड़ित छात्रा की अंतिम परीक्षा थी. तय समय पर ऑटो चालक उसे लेने के लिए स्कूल गेट पर पहुंचा, मगर वह उसे घर न ले जाकर बागबेड़ा के बड़ौदा घाट ले गया. वहां उसके साथ अश्लील हरकत की. बच्ची के चिल्लाने के बाद राहगीरों ने पीछा का आरोपी ऑटो चालक को पकड़ा और जमकर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
