Jamshedpur News : चाकू से हमला करने और चेक बाउंस का आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : मारपीट और चाकू से हमला कर जख्मी करने के फरार आरोपी सूरज टांडी को बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है.

Jamshedpur News :

मारपीट और चाकू से हमला कर जख्मी करने के फरार आरोपी सूरज टांडी को बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. सूरज कदमा शास्त्रीनगर का रहने वाला है. सूरज के खिलाफ दुर्गा पूजा के वक्त मारपीट करने का केस दर्ज हुआ था. उसके बाद से वह फरार चल रहा था. मंगलवार को पुलिस को सूरज के बारे में जानकारी मिली. उसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया.

चेक बाउंस का आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर.

बिष्टुपुर पुलिस ने चेक बाउंस मामले के फरार आरोपी चंदन मुखी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा है. वह धातकीडीह मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >