Jamshedpur News : पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में एसी फेल, यात्रियों का हंगामा, मांगा रिफंड

Jamshedpur News : पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एग्जीक्यूटिव क्लास की बोगी में एसी फेल हो गया.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं ठीक की गयी एसी, बोकारो स्टेशन पर यात्रियों ने शुरू किया हंगामा

Jamshedpur News :

पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एग्जीक्यूटिव क्लास की बोगी में एसी फेल हो गया. भीषण गर्मी में एसी बंद होने से यात्री पसीने से तरबतर हो गये और उनका गुस्सा फूट पड़ा.

यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 9771444002 पर कई बार शिकायत दर्ज करायी. साथ ही ट्रेन के पीए सिस्टम और टीटीई को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन समय पर कोई समाधान नहीं हो सका. इसके बाद कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शिकायत पोस्ट की, जिस पर चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीइइजी ने जवाब देते हुए बताया कि तकनीकी टीम एसी ठीक करने में जुटी है.इस संबंध में जमशेदपुर की यात्री पूनम देवी और आशिया खान ने बताया कि बोगी के आधे हिस्से में एसी चल रहा था, जबकि बाकी हिस्से में पूरी तरह बंद था. यह समस्या पटना से ही बनी हुई थी. कई आश्वासनों के बावजूद समस्या दूर नहीं होने पर बोकारो स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया. इसके बाद कुछ यात्रियों की सीट बदली गयी, लेकिन स्थिति संतोषजनक नहीं रही.

आक्रोशित यात्रियों ने महंगा किराया वसूलने के बावजूद सुविधा नहीं मिलने पर टिकट का पैसा लौटाने की मांग की. बाद में मुरी स्टेशन पर ट्रेन रोककर एसी को आंशिक रूप से ठीक किया गया, लेकिन पूरी तरह समस्या का समाधान नहीं हो सका.

पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन में शिकायतों की भरमार

पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन में शिकायतों की भरमार है. इससे पहले खराब दही देने के मामले में रेलवे ने अब तक का सबसे ज्यादा जुर्माना 60 लाख रुपये का लगा चुका है. इसके बाद भी खाना की शिकायत आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >