jamshedpur news : आरोपी के औरंगाबाद वाले घर पर चिपकाया इश्तेहार

मारपीट और रंगदारी के मामले में फरार आरोपी डब्ल्यू सिंह के बिहार के औरंगाबाद के देव थाना अंतर्गत बहुआरा स्थित घर पर गोविंदपुर थाने की पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया.

jamshedpur news :

मारपीट और रंगदारी के मामले में फरार आरोपी डब्ल्यू सिंह के बिहार के औरंगाबाद के देव थाना अंतर्गत बहुआरा स्थित घर पर गोविंदपुर थाने की पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने आरोपी के घरवालों को बताया कि 20 फरवरी तक डब्ल्यू सिंह के कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसकी संपत्ति की कुर्की की जायेगी. पुलिस के अनुसार, डब्ल्यू सिंह के खिलाफ मारपीट और रंगदारी का केस 4 नवंबर 2023 में गोविंदपुर थाने में दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार है. इस मामले में डब्ल्यू सिंह के साथी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >