Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव में 5516 मतदान डालेंगे वोट

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की चुनावी प्रक्रिया चल रही है. इस कड़ी में बुधवार को फाइनल निर्वाचन क्षेत्र की सूची प्रकाशित कर दी गयी.

Jamshedpur News :

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की चुनावी प्रक्रिया चल रही है. इस कड़ी में बुधवार को फाइनल निर्वाचन क्षेत्र की सूची प्रकाशित कर दी गयी. कुल पांच निर्वाचन क्षेत्र में आपत्ति दर्ज करायी गयी, जिसे सुधार कर फाइनल लिस्ट प्रकाशित की गयी. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को वोटर लिस्ट का भी प्रकाशन किया गया. 5516 वोटर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वोटर लिस्ट सूचना पट पर प्रकाशित कर दी गयी है. इसके साथ ही वोटर लिस्ट में दावे प्रति दावे की भी शिकायत मिली. फाइनल वोटर लिस्ट गुरुवार को प्रकाशित की जायेगी. 26 नवंबर मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया होगी. उसी दिन मतगणना भी होगी और नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों की प्रथम बैठक, को-ऑप्शन का चुनाव और पदाधिकारियों का चुनाव भी होगा.22 नवंबर को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि व नामांकन पत्र की सूची का प्रकाशन किया जायेगा. 23 नवंबर को नामांकन पत्र की जांच की जायेगी और जांच के वैध उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जायेगी. 25 नवंबर को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे और इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जायेगी. वहीं उम्मीदवारों के मतदान पत्र के नमूने भी प्रकाशित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >