Jamshedpur News : बिष्टुपुर में कार का शीशा तोड़कर ₹50 हजार नगद समेत गहने व एटीएम की चोरी

Jamshedpur News : बिष्टुपुर बाजार में कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने बैग गायब कर दिया.

बिष्टुपुर बाजार में पार्लर चलाती है पीड़िता, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर बाजार में कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने बैग गायब कर दिया. इस संबंध में पीड़िता भुइयांडीह ह्यूम पाइप रोड इंद्रानगर निवासी कुमुद कुंदन ने बिष्टुपुर थाना में बुधवार को लिखित शिकायत की है. कुमुद कुंदन के अनुसार बिष्टुपुर बाजार में वह पार्लर चलाती हैं.गत 15 फरवरी को एक काम खत्म कर कार से दुकान पहुंचीं. दुकान के बाहर कार खड़ी कर अंदर चली गयी. कुछ देर बाद वापस लौटी तो कार का शीशा टूटा हुआ था. इसके अलावा बैग गायब थे. बैग में 50 हजार रुपये नगद के अलावा सोने की चेन, चांदी का पायल, घड़ी, एटीएम कार्ड समेत मेकअप का सामान था. करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >