Jamshedpur News : मानगो : तालाब पाटकर सरकारी जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, प्रशासन ने लगाया बोर्ड

प्रशासन ने उक्त स्थल पर सरकारी जमीन का बोर्ड लगा दिया है. मानगो अंचल प्रशासन के अनुसार, पारडीह के खाता संख्या-908, प्लॉट संख्या-357 के तहत कुल 47 डिसमिल जमीन दर्ज है

उक्त स्थल पर अंचल प्रशासन की टीम ने लगाया सरकारी जमीन का बोर्ड

बिचौलियों और स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से तालाब भरने का चल रहा था खेल

Jamshedpur News :

मानगो के एनएच-33 पारडीह के समीप समतानगर (केला बगान, परमेश्वर कॉलोनी) में तालाब और उसके आसपास की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी गिराकर किये जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को अंचल प्रशासन ने गुरुवार को विफल कर दिया. प्रशासन ने उक्त स्थल पर सरकारी जमीन का बोर्ड लगा दिया है. मानगो अंचल प्रशासन के अनुसार, पारडीह के खाता संख्या-908, प्लॉट संख्या-357 के तहत कुल 47 डिसमिल जमीन दर्ज है, जो वर्तमान में ”अनाबाद बिहार सरकार” (सरकारी भूमि) के रूप में अंकित है. बताया जाता है कि कुछ स्थानीय नेताओं और थाना के बिचौलियों की मिलीभगत से इस सरकारी तालाब और जमीन पर अतिक्रमण का खेल लंबे समय से चल रहा था.

रैयती जमीन की आड़ में चल रहा था जमीन हड़पने का खेल

प्रशासनिक जांच में यह बात सामने आयी है कि उक्त तालाब से सटी हुई जमीन महतो परिवार की रैयती भूमि है. इसी की आड़ में तालाब को मिट्टी से भरकर सरकारी जमीन को बेचने की योजना थी. मामले की भनक लगते ही गुरुवार को मानगो अंचल प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >