कैरव गांधी किडनैपिंग केस में पुलिस के हाथ अब भी खाली: जमशेदपुर का सोनू हिरासत में, CID भी लगी खोजबीन में

Jamshedpur Kidnapping Case: जमशेदपुर के उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस ने सोनारी के सोनू को हिरासत में लिया है. हाजीपुर, पटना और पश्चिम बंगाल में छापामारी जारी है. छह दिन बाद भी कैरव का सुराग नहीं मिलने पर DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने केस की मॉनिटरिंग संभाल ली है.

कैरव गांधी किडनैपिंग केस में पुलिस के हाथ अब भी खाली: जमशेदपुर का सोनू हिरासत में, CID भी लगी खोजबीन में

Jamshedpur Kidnapping Case, जमशेदपुर : बिष्टुपुर सीएच एरिया के उद्यमी कैरव गांधी के किडनैपिंग मामले में पुलिस ने सोनारी के सोनू को हिरासत में लिया है. इसके अलावा पुलिस हाजीपुर में छापामारी कर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लेकिन अबतक ठोस साक्ष्य नाहीं मिले हैं. सोनू का बिहार के अपराधियों से संपर्क रहा है. उस पर पूर्व में भी केस दर्ज हैं. एसआइटी ने कैरव की बरामदगी के लिए हाजीपुर के अलावा जहानाचाद, पटना समेत पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर छापामारी की है.

अब डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा करेंगे कैरव गांधी केस की मॉनिटरिंग

इधर इस मामले में सफलता न मिलता देख पुलिस मुख्यालय ने कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा को कमान सौंपी है. अब वे इस केस की मॉनिटरिंग करेंगे. दूसरी तरफ सीआइडी और स्पेशल ब्रांच को भी खोजबीन करने के लिए लगा दिया है. अपहरण के छह दिन गुजर गये हैं. परिवार अभी भी सदमें में है.

Also Read: अंश-अंशिका की तलाश में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 और बच्चे बरामद, 13 गिरफ्तार

कैरव की तलाश में 2 दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी

इधर, पुलिस की एक टीम अपहरणकर्ताओं के लोकल कनेक्शन और सूत्रधार का पता लगाने में जुटी है. कैरव गांधी के अपहरण के छह दिन गुजर गये हैं. लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कैरव गांधी के सकुशल बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर कोई स्पष्ट बात नहीं बतायी जा रही है. पुलिस की माने तो अनुसंधान जारी है. कैरव की तलाश में जमशेदपुर और सरायकेला के दो दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है. पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. इधर, ज्यो -ज्यों दिन गुजर रहे हैं, कैरव का परिवार व्याकुल हो रहा है. खास कर कैरव की मां का बुरा हाल है. पुलिस ने कैरव के घर के आस पास दिखे सात संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की. लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया.

Also Read: Saraikela: स्वर्णरेखा घाट पर लगा भव्य प्राचीन राम मेला, उमड़ी हजारों की भीड़, 40 फीट ऊंचा टुसू बना आकर्षण का केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >