जमशेदपुर में बाढ़ से निपटने को JNAC तैयार, जानें क्या है प्लान

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है. ओडिशा और पूर्वी सिंहभूम के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद सुवर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. प्रशासन ने 9 क्लस्टरों में टीमें तैनात की हैं और राहत शिविर स्थापित किए हैं.

लौहनगरी जमशेदपुर और इसके आसपास के इलाकों पर बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है. डैम के सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए ओडिशा प्रशासन ने इसके फाटक (गेट्स) खोलकर पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया है.

ओडिशा के व्यांगबिल डैम और पूर्वी सिंहभूम के चांडिल डैम के फाटक खोले जाने से सुवर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने और तटीय बस्तियों में पानी घुसने की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र को 9 क्लस्टरों में विभाजित कर अधिकारियों को तैनात किया गया है.

कहां-कहां बने राहत शिविर और कौन हैं नोडल अधिकारी

क्रमांकक्षेत्रराहत शिविरनोडल अधिकारीविशेष अधिकारी
1पार्वती घाट (सुंदरी बस्ती/कोडिया बस्ती)सरदार माधव सिंह विद्यालय, साउथ पार्कसलील तिर्की (नगर मिशन प्रबंधक) - 9031136029तरणीश कुमार हंस - 8580180458
2शास्त्रीनगर (ब्लॉक नं. 1 से 3)1. करीमिया निर्मल सेवासदन2. बाल्डवीन स्कूलजितेंद्र कुमार (नगर प्रबंधक) - 8987586386तरणीश कुमार हंस - 8580180458
3शास्त्रीनगर (ब्लॉक नं. 4 से 5)1. शास्त्रीनगर ब्लॉक नं. 032. महिला ट्रेनिंग सेंटर (तरुण संघ), कदमा3. हिंद क्लब (अतिरिक्त)अजय स्वांसी (सहायक अभियंता) - 7903498474तरणीश कुमार हंस - 8580180458
4प्रतिमानगर, भाटिया बस्ती एवं रामजनमनगर1. इसीसी फ्लैट हाउस2. फुटबॉल मैदान भवनअनय राज (नगर प्रबंधक) - 7070623814तरणीश कुमार हंस - 8580180458
5बागे बस्ती, ग्रीन पार्क, श्यामनगर, रामनगर व हाड़ गोदाम1. निर्मल महतो सामुदायिक भवन2. कौशल विकास भवनप्रकाश साहु (नगर प्रबंधक) - 9835143070बिश्वजीत महतो - 7004032340
6रूपनगर, जाहिरा कॉलोनी, आशियाना क्षेत्र व निर्मलनगर (सोनारी)भारत सेवाश्रम संघप्रकाश साहु (नगर प्रबंधक) - 9835143070बिश्वजीत महतो - 7004032340
7बाबुडीह बस्ती व बागुनहातु क्षेत्रविकास भवन, बागुनहातु चौकज्योति पुंज (नगर प्रबंधक) - 9471511844मुकेश कुमार - 7903086979
8बारीडीह बस्ती तटीय क्षेत्र, निर्मलनगर एवं कल्याणनगरडीएवी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर, भुईयाडीहज्योति पुंज (नगर प्रबंधक) - 9471511844मुकेश कुमार - 7903086979
9छायानगर, कान्हु भट्टा व बागती बस्ती (भुईयांडीह)डीएवी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर, भुईयाडीहज्योति पुंज (नगर प्रबंधक) - 9471511844मुकेश कुमार - 7903086979

24 घंटे कार्य करेंगे दो मुख्य कंट्रोल रूम

  1. जेएनएसी कार्यालय कंट्रोल रूम: नोडल अधिकारी: ज्योति पुंज (9471511844) (पाली अनुसार प्रतिनियुक्त कर्मी: विश्वजीत मुंडा, अनूप सिंह और दारा सिंह सींकू)
  2. तरुण संघ (ब्लॉक नं०-4, शास्त्रीनगर कदमा) कंट्रोल रूम:

नोडल अधिकारी: जाॅय गुड़िया (8102315618) (पाली अनुसार प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता: अभिषेक कुमार, राजीव रंजन साव और अजय चौरसिया)


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >