Jamshedpur News : मानगो के ओल्ड सुभाष कॉलोनी पूजा पंडाल में लगी आग

Jamshedpur News : मानगो ओल्ड सुभाष कॉलोनी में शनिवार की देर रात दुर्गापूजा पंडाल में आग लग गयी. आग लगने से पंडाल में लगा कपड़ा और कुछ बांस जल गये. पूजा कमेटी के विशाल कुमार ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे लोगों को पता चला कि पंडाल में आग लग गयी है.

Jamshedpur News :

मानगो ओल्ड सुभाष कॉलोनी में शनिवार की देर रात दुर्गापूजा पंडाल में आग लग गयी. आग लगने से पंडाल में लगा कपड़ा और कुछ बांस जल गये. पूजा कमेटी के विशाल कुमार ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे लोगों को पता चला कि पंडाल में आग लग गयी है. लोगों ने जल्दी-जल्दी आग बुझाने का प्रयास किया. लोगों ने फायर ब्रिगेड के अलावा उलीडीह व मानगो थाना को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलने पर झारखंड अग्निशमन की दमकल पहुंची. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग लगने से 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. शनिवार रात को ही पंडाल बनकर तैयार हुआ था. रविवार को पंडाल में लाइटिंग करना था. 1991 से ओल्ड सुभाष कॉलोनी में पूजा होती आ रही है. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >