Jamshedpur News : शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) एवं पिछड़ा वर्ग (बीसी) के छात्र-छात्राओं की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ई-कल्याण पोर्टल खोल दिया गया है. राज्य सरकार के निर्देश पर शुरू हुई इस प्रक्रिया में संबंधित शिक्षण संस्थानों के इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (आइएनओ) 15 अक्तूबर 2026 तक विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेंगे. वहीं जिला नोडल ऑफिसर (डीएनओ) द्वारा प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 30 नवंबर 2026 तक किया जायेगा. जिला प्रशासन ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है. साथ ही सभी स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों से कहा गया है कि वे पात्र विद्यार्थियों को योजना की जानकारी दें और समय पर आवेदन कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी योग्य छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे.
Jamshedpur News : प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला, 15 अक्तूबर तक आवेदन

Jamshedpur News : प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला, 15 अक्तूबर तक आवेदन
Copied link
जमशेदपुर में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला। एससी, एसटी और बीसी छात्र 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ देखें।