कब आएंगी मां? हलुदबनी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ दुर्गोत्सव का इंतजार...

जमशेदपुर में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं. परसुडीह क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिम हलुदबनी में दुर्गा पूजा पंडालों के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस बार की थीम 'शुभ संस्कृति, शुभ शक्ति, शुभ समाज' रखी गई है.

जमशेदपुर: मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों के बीच परसुडीह क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिम हलुदबनी में रविवार को दुर्गा पूजा पंडालों के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया. पश्चिम हलुदबनी में श्री श्री दुर्गा, लक्ष्मी एवं काली पूजा समिति, हलुदबनी क्लब की ओर से आयोजित भूमि पूजन में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. उन्होंने पूजा स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं.

‘शुभ संस्कृति, शुभ शक्ति, शुभ समाज’ होगी इस बार की थीम

भूमि पूजन करते विधायक व पूजा कमेटी के सदस्य

पूर्वी हलुदबनी पंचायत स्थित विद्यासागर पल्ली सार्वजनिक पूजा समिति की ओर से दो पूजा पंडालों का भूमि पूजन किया गया. विधायक मंगल कालिंदी ने यहां भी पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि मां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे. समिति की इस वर्ष की थीम ‘शुभ संस्कृति, शुभ शक्ति, शुभ समाज’ रखी गयी है. वहीं, ‘आ रही हैं मां, आनंद ला रही हैं’ का संदेश दिया गया है. पंडाल की सजावट में स्वामी विवेकानंद और काजी नजरुल इस्लाम की झलक देखने को मिलेगी. कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, राजकुमार सिंह, सुदीप्तो दे, मानिक मल्लिक, मिथुन चक्रवर्ती, दिवाकर मंडल, डॉ. जयदीप घोष, अनूप गोप, मुखिया पानो मुर्मू, सुमन मजूमदार समेत दोनों पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >