जमशेदपुर. रांची में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एलिट ग्रुप) के सुपर लीग मैच में जमशेदपुर की टीम ने सिमडेगा को एक विकेट से हराया. सिमडेगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 224 रन बनाये. कृष शर्मा ने 70 और गुरुशरण सिंह ने 61 रन बनाये. जमशेदपुर के चेतन कुमार ने तीन विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 49.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर मैच जीत लिया. विशेष दत्ता ने 127 गेंदों में 12 चौके व 2 छक्के की मदद से 114 रनों की शानदार पारी खेली. सिमडेगा के तनिष्क चौबे व दीपांशु रावत ने दो-दो विकेट लिये. विशेष दत्ता को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
विशेष दत्ता के शतक से जमशेदपुर ने सिमडेगा को हराया
रांची में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एलिट ग्रुप) के सुपर लीग मैच में जमशेदपुर की टीम ने सिमडेगा को एक विकेट से हराया.
