Jamshedpur News : परसुडीह में रिटायर्ड रेलकर्मी की कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा शंकरपुर निवासी कोला शंकर राव (63 वर्ष) की अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली.

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा शंकरपुर निवासी कोला शंकर राव (63 वर्ष) की अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली. घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

परिवार के लोगों ने बताया कि कोला शंकर रेलवे कर्मचारी थे. रिटायर्ड होने के कुछ दिनों के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे. बुधवार को जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आये तो परिजन उन्हें जगाने के लिए कमरे में गये तो देखा कि वह फंदे पर लटके हुए हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >