जमशेदपुर : गोलमुरी पार्क में युवकों का हंगामा व पथराव, महिलाओं से की मारपीट

पुलिस ने युवकों की दो बाइक (जेएच05एएम 5279 और जेएच05डीक्यू 8709) और एक मोबाइल जब्त किया है. पत्थरबाजी में सुखदीप सिंह, जसपाल सिंह के अलावा कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं.

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गोलमुरी क्लब के पास स्थित पार्क में मंगलवार की शाम युवकों ने टहलने आयी महिला व युवतियों के साथ मारपीट की. जानकारी के मुताबिक युवकों ने पार्क में पहले हंगामा मचाया और क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ भी मारपीट की. इसके बाद महिला व बच्चों ने विरोध किया तो युवकों ने उनपर पत्थर चलाये. घटना शाम करीब 5.30 बजे की है. बस्तीवासियों की सूचना पर पुलिस को आता देख युवक भाग निकले.

Also Read : Indian Railways News: चांडिल आते-आते क्यों थम जा रही ट्रेनों की रफ्तार, टाटानगर पहुंचने में लग रहे दो से तीन घंटे

पुलिस ने युवकों की दो बाइक (जेएच05एएम 5279 और जेएच05डीक्यू 8709) और एक मोबाइल जब्त किया है. पत्थरबाजी में सुखदीप सिंह, जसपाल सिंह के अलावा कुछ महिलाएं भी घायल हुई हैं. लोगों के अनुसार पार्क में बाहरी युवक अड्डाबाजी और नशा का सेवन करते हैं. पुलिस शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती. इससे युवकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. यहां महिलाओं के साथ छेड़खानी आम बात है. पुलिस जब्त बाइक और मोबाइल के आधार पर युवकों का पता लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >