Jamshedpur Crime News : कारोबारी से छिनतई मामला : सीसीटीवी में दिखे बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime News : न्यू सीतारामडेर निवासी व मसाला कारोबारी मनोज अग्रवाल से आठ लाख रुपये छिनतई के मामले में सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश की तस्वीर पुलिस को मिली है. छिनतई में प्रयुक्त बाइक की भी तस्वीर पुलिस को मिली है.

Jamshedpur Crime News :

न्यू सीतारामडेर निवासी व मसाला कारोबारी मनोज अग्रवाल से आठ लाख रुपये छिनतई के मामले में सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश की तस्वीर पुलिस को मिली है. छिनतई में प्रयुक्त बाइक की भी तस्वीर पुलिस को मिली है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गयी है. पुलिस संदिग्ध (हाल के दिनों में छिनतई के आरोप में जेल से छूटे) बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. मालूम हो कि सोमवार की रात साकची बाजार से दुकान बंद कर बाइक से घर लौटने के क्रम में सीतारामडेरा चंद्रकुंज के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कारोबारी मनोज अग्रवाल के कर्मचारी निरंजन गोप के हाथ से रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गये थे. थैला में आठ लाख रुपये थे. इस संबंध में मसाला कारोबारी मनोज अग्रवाल ने सीतारामडेरा थाना में अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >