जुगसलाई : शादी समारोह में गया था परिवार, इधर दो लाख रुपये नकद व सामान की चोरी

जुगसलाई : शादी समारोह में गया परिवार, दो लाख रुपये नकद व सामान की चोरी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :

जुगसलाई थानांतर्गत गद्दी मुहल्ला के रहने वाले फिरोज आरिफ के मकान में अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख रुपये नकद और कुछ सामान की चोरी कर ली है. इस संबंध में फिरोज ने जुगसलाई थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना रविवार दोपहर करीब 3.30 की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार फिराेज के घर के बगल में ही एक शादी समारोह था. परिवार के सभी लोग शादी समारोह में गये थे. फिरोज भी घर में बगैर ताला बंद किये समारोह में चला गया था. थोड़ी देर के बाद जब लोग घर वापस आये तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है. साथ ही लॉकर में रखा करीब दो लाख रुपये व कई सामान गायब हैं. उसके बाद आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया. लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद फिरोज ने जुगसलाई पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >