गोलमुरी : किरायेदार महिला को जबरन घर से निकाला, केस दर्ज

गोलमुरी : किरायेदार महिला को जबरन घर से निकाला, केस दर्ज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर गोलमुरी थानांतर्गत रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली किरायेदार रोज मेरी एंथोनी को जबरन किराये के मकान से बाहर निकालने के मामले में गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में रोज मेरी एंथोनी ने शिव चरण लाल,सुदेश कुमारी,नीरज लाल,जया लाल और सविता को अभियुक्त बनाया है. मामला 14 अप्रैल का है. जानकारी के अनुसार रोज मेरी शिव चरण के घर में किरायेदार हैं. उसने पिछले आठ माह से किराया नहीं दिया है. इस कारण से वह मकान खाली करने को कह रहे थे. रविवार को शिव चरण ने आस पास की महिलाओं को लेकर आये और जबरन घर खाली करवाया. इसको लेकर रोज मेरी ने हंगामा कर पुलिस को फोन किया. इसके बाद गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >