परसुडीह : ब्राउन शुगर की 38 पुड़िया के साथ दो गिरफ्तार

परसुडीह : ब्राउन शुगर की 38 पुड़िया के साथ दो गिरफ्तार

जमशेदपुर.

परसुडीह पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर भी बरामद किया. सोमवार को दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मकदमपुर का औरंगजेब उर्फ सोनू और परसुडीह बगान टोला का अनिमेष महतो शामिल है. पुलिस ने उसके पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि सात अप्रैल की शाम करीब छह बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि परसुडीह संत रॉबर्ट स्कूल के पास कुछ युवकों के द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और दोनों युवकाें को मौके से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की गयी. पुलिस ने उनके गिरोह और पैडलर की जानकारी ली है, जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >