आजादनगर : बंद घर के वाशिंग मशीन में लगी आग

बदं फ्लैट में लगी आग

फोटो- ऋषि

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आजादनगर रोड नंबर पांच के नूर ए हक अपार्टमेंट निवासी तलत तारा के बालकोनी में रखी वाशिंग मशीन में आग लग गयी. जिससे वाशिंग मशीन जल गयी. जबकि फ्लैट में लगे सेफ्टी प्वाइंट का पाइप गलने से पानी गिरने लगा. घटना के वक्त तलत अपने भाई फैयाज खान के घर पर थी. घटना गुरुवार रात की है. घटना के संबंध में फैयाज खान ने बताया कि उनकी बहन शिक्षिका हैं. शाम में फ्लैट में ताला बंद कर अपने भाई के घर आ गयी थी. उसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से सिर्फ वाशिंग मशीन ही जली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >