मानगो: वित्तीय अनियमितता के केस में तीनों आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

13 साल पूर्व 6 जुलाई 2011 को स्कूल के तत्कालीन सरमेश्वर मुर्मू ने दो शिक्षक रमण कुमार घोष, मनोहर कुमार घोष, एकाउंटेंट वीर सिंह कुंकल के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का केस किया था.लेकिन कोर्ट में शिकायतकर्ता की ओर से कोई साक्ष्य नहीं सौंपा गया

जमशेदपुर. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार के कोर्ट ने सोमवार को मानगो उलीडीह स्थित आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय में 13 साल पूर्व हुए वित्तीय अनियमितता केस में सुनवाई की. पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में तीनों आरोपियों को बरी किया. मालूम हो कि 13 साल पूर्व 6 जुलाई 2011 को स्कूल के तत्कालीन सरमेश्वर मुर्मू ने दो शिक्षक रमण कुमार घोष, मनोहर कुमार घोष, एकाउंटेंट वीर सिंह कुंकल के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का केस किया था.लेकिन कोर्ट में शिकायतकर्ता की ओर से कोई साक्ष्य नहीं सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >