अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा हत्याकांड : आरोपी की जमानत याचिका खारिज

दो माह पूर्व दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया गया था.

लव ट्रैंगल में दो माह पूर्व हजारीबाग में हुई थी हत्या

हत्यारों ने प्रशांत को मारकर शव को हजारीबाग के छड़वा डैम में फेंक दिया था

केस में लिप्त होने के आरोप में पुलिस ने प्रेमिका काजल सुमन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है

अभी घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद है आरोपी प्रेमिका काजल

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर

एडीजे-4 आनंदमणि त्रिपाठी की कोर्ट ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी काजल सुमन की जमानत याचिका खारिज कर दी. मालूम हो कि दो माह पूर्व दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया गया था. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत की हत्या लव ट्रैंगल में हुई थी. पुलिस के मुताबिक प्रेमिका काजल सुमन ने नये प्रेमी रौनक कुमार के साथ मिलकर पुराने प्रेमी प्रशांत सिन्हा की हत्या कर शव को हजारीबाग के छड़वा डैम में फेंक दिया था. पुलिस ने डैम से शव को बरामद किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >