Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी दोनों कांग्रेस जीतेगी : अखिलेश

जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम का दौरा

Jamshedpur News :

कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने के लिए बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे. श्री सिंह ने बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. श्री सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम का दौरा किया है. जमशेदपुर पश्चिम में बन्ना गुप्ता ने चुनाव जीतने के बाद जो विकास के काम किये हैं, वह अभूतपूर्व है. उनकी जीत पक्की है. हर वर्ग के लोग उनका समर्थन कर रहे हैं. इसी तरह जमशेदपुर पूर्वी में तो मानो डॉ अजय कुमार की आंधी है. लोग चाहते हैं कि ऐसा ही साफ सूथरा छवि का व्यक्ति उनका जनप्रतिनिधि बने. लोग रघुवर दास और उनके परिवार से आजीज हो चुके है. इस कारण लोग चाहते हैं कि रघुवर दास के परिवार से मुक्ति मिले. लोग डॉ अजय कुमार को ही जीताना चाहते हैं. सरकार भी झारखंड में इंडिया गठबंधन का बनने वाला है. संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी मणिशंकर समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >