जमशेदपुर ब्लूज ने डायमंड क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने डायमंड क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने डायमंड क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया. डायमंंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.5 ओवर में दस विकेट पर 122 रन बनाये. आकाश कुमार ने 67 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर के मो अयाज व अर्णव राय ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 17 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया. अभिजीत ने 38 रनों की पारी खेली. अंजन को दो विकेट मिला. अर्णव राय प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >