Jamshedpur basketball association new office : जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन को मिलेगा अपना कार्यालय

जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बिष्टुपुर में जमशेदपुर बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

जमशेदपुर. जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बिष्टुपुर में जमशेदपुर बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. हाल ही में साहिबगंज में आयोजित 26वीं जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जमशेदपुर की बालक टीम विजेता व बालिका टीम उपविजेता रही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मौजूद थे. मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच जेपी सिंह, मुख्तार आलम खान, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद वसीम, आरिफ आफताब, जलाल शेख, पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पी विजय कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. मौके पर सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर बास्केबॉल एसोसिएशन के कार्यालय के लिए जल्द ही बारीडीह में जगह उपलब्ध करायी जायेगी. जहां, खिलाड़ियों के सामग्री व एसोसिएशन के कागजात रखे जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >