Jamshedpur News: जमशेदपुर झारखंड का पहला शहर बना, जहां हुई ये पहल

विधायक निधि से बुधवार को बैटरी से चलने वाले छह डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों का उद्घाटन सरयू राय ने किया गया.

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया 6 वाहनों का उद्घाटन

Jamshedpur News:

विधायक सरयू राय की विधायक निधि से बुधवार को बैटरी से चलने वाले छह डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों का उद्घाटन सरयू राय ने किया उद्घाटन जेएनएसी कार्यालय परिसर में नारियल फोड़ कर किया गया. इस मौके पर जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार भी मौजूद थे. इन छह वाहनों की खरीद में 14 लाख 70 हजार रुपये खर्च हुए. झारखंड में यह पहला मौका है, जब विधायक सरयू राय की पहल पर जेएनएसी ने बैटरी से चलने वाले वाहनों को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के काम में लगाया है. इस लिहाज से जमशेदपुर झारखंड का पहला शहर बन गया, जहां अब संकरी गलियों में भी बैटरी से चलने वाले वाहन कूड़ा उठाएंगे. इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि कुछ वर्ष पहले वह कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) गए थे. वहां उन्होंने देखा कि बैटरी से चलने वाले वाहनों से कूड़ा उठाये जा रहे हैं. यह प्रयोग उन्हें बेहतर लगा. उन्होंने जमशेदपुर आकर इस संबंध में जेएनएसी में बात की. लगभग साल भर के बाद बैटरी वाले वाहनों का आज उद्घाटन हुआ. अब संकरी गलियों में भी ये वाहन आसानी से पहुंच जाएंगे और कूड़ा उठाएंगे. इससे साफ-सफाई का काम बढ़िया होगा.

बैटरी चालित वाहनों की जरूरत

सरयू राय ने कहा कि ऐसे बैटरी चालित वाहनों की आज बेहद जरूरत है. खास कर तब, जब प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि जेएनएसी की ही तरह अन्य नगरपालिकाओं में भी बैटरी चालित वाहनों से कूड़ा उठाने का काम शुरु होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >