दुर्गा पूजा से पहले एक्शन में प्रशासन, बाराद्वारी खाऊ गली से हटाया गया अतिक्रमण

दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए जमशेदपुर की खाऊ गली से अतिक्रमण हटाया गया. जिला प्रशासन और टाटा स्टील ने मिलकर यह कार्रवाई की है. दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

जमशेदपुर. दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन और टाटा स्टील ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला प्रशासन के निर्देश पर टाटा स्टील के अधिकारियों और सुरक्षा बलों की टीम ने बाराद्वारी स्थित खाऊ गली में अभियान चलाया.

सड़क तक फैल गये थे ठेले और फूड स्टॉल

बाराद्वारी खाऊ गली में शाम के समय सड़क और फुटपाथ तक ठेले, खोमचे और फूड स्टॉल लगने से आवागमन प्रभावित हो रहा था. अभियान के दौरान टीम ने सड़क पर तय सीमा से आगे लगाये गये ठेले और स्टॉल को पीछे कराया. दुकानदारों को सड़क की सीमा में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गयी.

अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में व्यस्त इलाकों में सड़क पर अतिक्रमण होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है. इसी को देखते हुए खाऊ गली में सड़क को खाली रखने की कार्रवाई की गयी.

दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी

अभियान के दौरान दुकानदारों से अपने ठेले और स्टॉल निर्धारित सीमा के भीतर लगाने को कहा गया. प्रशासन और टाटा स्टील की ओर से स्पष्ट किया गया कि शहर में आवागमन सुचारू रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >