बिना ड्राइविंग लाइसेंस और वर्दी के टेंपो चलाते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई, जानें कब से चलेगा विशेष अभियान

जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है. मंगलवार से बिना ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित वर्दी के टेंपो चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा. यह अभियान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है.

जमशेदपुर : यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और शहर में मनमाने तरीके से टेंपो चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. मंगलवार से बिना ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित ड्रेस कोड (वर्दी) के टेंपो और ऑटो रिक्शा चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इन नियमों का उल्लंघन करने वाले टेंपो चालकों से 500 रुपये जुर्मना वसूला जायेगा. मंगलवार से वर्दी और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ टेंपो चलाना अनिवार्य कर दिया गया है.

ट्रैफिक डीएसपी और जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिए आदेश

उक्त आदेश सोमवार को ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज और जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी ने संयुक्त रूप से दिया. सोमवार को ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक संघ के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इसमें शहर के अलग अलग टेंपो स्टैंड से ऑटो चालक पहुंचे थे. बैठक में टेंपो चालकों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में टेंपो चालकों ने भी अपनी अपनी परेशानियों के बारे में जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक डीएसपी के समक्ष रखा. इस पर विभाग की ओर से जल्द पहल करने का आश्वासन दिया गया.

ये लिया गया फैसला :

  • बिना वर्दी और ड्राइविंग लाइसेंस के टेंपो चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जायेगी.
  • कोई भी टेंपो चालक गोलचक्कर या मोड़ के पास टेंपो नहीं रोकेंगे. वे अपनी गाड़ी को मोड़ या गोलचक्कर से करीब 50 मीटर दूर रोकेंगे.
  • सभी टेंपो चालक अपनी टेंपो को स्टैंड में खड़ी करेंगे. सड़क पर जहां- तहां खड़ी करने पर कार्रवाई की जायेगी.
  • ई- रिक्शा चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को कैंप लगाया जायेगा.
  • सभी टेंपो चालकों को अपनी गाड़ी का परमिट बनाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है. सात दिन में परमिट बनाने का काम पूरा करना होगा.

लगातार अभियान जारी रहेगा : डीटीओ

डीटीओ महेश्वरी प्रसाद ने बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी. टेंपो चालकों को जो भी दिशा निर्देश दिया गया है. उसका पूरा पूरा पालन करे. अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. साथ ही परिवहन विभाग को ई रिक्शा चालक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए एक सूची उपलब्घ कराएं. ताकि कैंप लगा कर उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जा सके.

कुछ दिनों से लगातार मिल रही थी शिकायतें

पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर में कई ऐसे चालक टेंपो और ऑटो चला रहे हैं जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। इसके अलावा, अधिकांश चालक बिना वर्दी के वाहन चलाते हैं, जिससे कई बार आपराधिक गतिविधियों या सड़क पर विवाद होने पर उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है. इन तमाम सुरक्षा और अनुशासन से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक विभाग वा परिवहन विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >