Jamshedpur News : जेम्को : पाइपलाइन फटने से 7 हजार घरों में नहीं पहुंचा पानी, भीषण गर्मी में 24 घंटे बूंद-बूंद को तरसे लोग

जेम्को मैदान के पास शनिवार शाम करीब छह बजे टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पुराना नाम जुस्को) की जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से जेम्को और आसपास की आधा दर्जन बस्तियों में शनिवार शाम और रविवार सुबह जलापूर्ति नहीं हुई.

रविवार शाम मरम्मत के बाद की गयी जलापूर्ति, चापाकलों पर लगी रहीं कतारें

Jamshedpur News :

जेम्को मैदान के पास शनिवार शाम करीब छह बजे टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पुराना नाम जुस्को) की जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से जेम्को और आसपास की आधा दर्जन बस्तियों में शनिवार शाम और रविवार सुबह जलापूर्ति नहीं हुई. इससे जेम्को बस्ती, महानंद बस्ती, झगरुबागान, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, आजाद बस्ती और मिश्रा बागान के लगभग सात हजार से अधिक घरों में पानी की किल्लत हो गयी. भीषण गर्मी में पूरे क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच रहा. सुबह होते ही लोग सार्वजनिक चापाकलों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों की ओर दौड़ पड़े. कई स्थानों पर चापाकलों पर लंबी कतारें देखी गयी. वहीं कुछ लोग निजी स्तर पर टाटा कमांड एरिया से पानी का इंतजाम करते नजर आये. टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड की ओर से रविवार सुबह से ही मरम्मत का काम शुरू किया गया. देर शाम सप्लाई सामान्य हो सकी.

बयान…

सुबह जब नल खोला, तो पानी नहीं आया. घर में पीने का पानी तक खत्म हो गया था. पूरे दिन बाल्टियां लेकर इधर-उधर दौड़ना पड़ा.

– अमन कुमार

ऐसी स्थिति में विभाग को टैंकरों के माध्यम से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत करनी चाहिए. काफी दिक्कत हुई.

– अरुण झा

————-इस भीषण गर्मी में बिना पानी के खाना बनाना और घर का काम करना मुश्किल हो गया. हमें दूर के चापाकल से पानी ढोकर लाना पड़ा.

– उर्मिला देवी

पाइपलाइन फटने की सूचना अचानक मिली. इससे हम पानी स्टोर भी नहीं कर पाये. शनिवार शाम से ही हम परेशान हैं.

– मुन्नी देवीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >