धातकीडीह में जलाभिषेक यात्रा 12 को

धातकीडीह श्रीश्री गौरी शंकर मंदिर समिति द्वारा सावन माह की चौथी सोमवारी (12 अगस्त) को सामूहिक जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया है.

जमशेदपुर :

धातकीडीह श्रीश्री गौरी शंकर मंदिर समिति द्वारा सावन माह की चौथी सोमवारी (12 अगस्त) को सामूहिक जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया है. इस दौरान एक हजार से अधिक लोग सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम में सोनारी दोमुहानी से कलश यात्रा निकाल मेडिकल बस्ती धातकीडीह श्री श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचेंगे. जलाभिषेक यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर बार की तरह इस बार भी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह सक्रिय भूमिका में हैं. उन्होंने धातकीडीह स्थित श्रीश्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में शुक्रवार को 300 से अधिक महिलाओं के बीच साड़ी व 200 से अधिक पुरुषों को टी-शर्ट का वितरण किया. इस मौके पर कमलेश मुखी, दिलेश मुखी, सागर मुखी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >