Jamshedpur news.
सुंदरनगर क्षेत्र नीलडुंगरी में बिरसा रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से एक बैठक दीपक बिरुआ की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में स्वरोजगार विषय पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बतौर वक्ता डेविड होनहागा एवं रवींद्र प्रसाद मौजूद थे. डेविड होनहागा ने कहा कि आज के समय में रोजी-रोजगार की बहुत बड़ी समस्या है. ऐसे में अपनी जीविका को चलाने के लिए हुनरमंद होना बहुत ही जरूरी है. गांव की बहुत सी महिलाएं सिलाई-कढ़ाई करना, दोना व पत्तल बनाना, झाडू बनाना, डाॅल बनाना समेत अन्य घरेलू चीजों को तैयार करने में काफी दक्ष हैं. सोसाइटी ऐसे महिला समूह की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सहयोग प्रदान करेगा. उनके हाथों को काम लगातार काम देगा. इसके साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि महिला समूह को बाजार उपलब्ध कराना और उनके द्वारा बनाये चीजों को बिक्री कराने में सोसाइटी मदद करेगा.बैठक के बाद घरेलू उत्पादों को बनाने के लिए महिलाओं का चार समूह तैयार किया गया. मई महीने के प्रथम सप्ताह से उत्पाद को बनाना शुरू कर दिया जायेगा. इस अवसर पर विकास मुर्मू, रंजीत देवगम, रीता महतो, नंदिनी पूर्ति, गितिका बनर्जी, अनिल बोयपाई समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई.
