Jamshedpur news. हनफिया स्कूल में इस्लामिक क्विज का हुआ आयोजन

विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अफरोज शकील और मो ताहिर हुसैन ने पुरस्कृत किया

Jamshedpur news

. मानगो जवाहरनगर स्थित हनफिया स्कूल में शनिवार को हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्म दिवस पर इस्लामिक क्विज का आयोजन किया गया. इसमें 60 छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में साहिल परवीन पहले, तसलीमा कौसर दूसरे, आफरीन तीसरे, गजाला चौथे व रूमाना पांचवें स्थान पर रहीं. वहीं इफत, शगुफ्ता, जैनब को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अफरोज शकील और मो ताहिर हुसैन ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की जिंदगी पर प्रकाश डाला और उनकी बताई बातों को जिंदगी में उतारने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >