Jharkhand News: IOCL गैस सिलेंडर की बुकिंग-सप्लाई बंद, तीन लाख लोग हुए प्रभावित, जानें क्या है वजह

आइओसीएल के गैस सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कत आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि दो दिन दो दिन से सर्वर डाउन है. तीन लाख गैस उपभोक्ता परेशान है. कंपनी की ओर से गैस डीलरों को मैन्युअल काम करने के लिए कहा जा रहा है

जमशेदपुर : देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) के गैस सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कत आ गयी है. दो दिनोें से सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण सिस्टम काम नहीं कर रहा है. इसका सीधा असर डिस्ट्रीब्यूटरों की बुकिंग व सप्लाई पर पड़ रहा है. जमशेदपुर में दो दिनों से लगभग 20-22 हजार उपभोक्ताओं का बुक कराया हुआ गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

त्योहारी सीजन आते ही गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू होने से उपभोक्ताओं को टेंशन होने लगी है. इससे गैस की कालाबाजारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है. अभी ठंड का मौसम आना बाकी है, उसमें गैस सिलेंडर की खपत और बढ़ जाती है. वहीं विभागीय सूत्रों ने बताया कि आइओसीएल का मुख्य सर्वर एसडीएमएस तकनीकी गड़बड़ी होने से खराब हो गया है.

ऐसे में गैस सिलेंडरों की बुकिंग के साथ ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हो गयी है. सर्वर में गड़बड़ी आने के कारण ऑनलाइन भुगतान, सिलेंडर के लिए नया कनेक्शन, डीबीसी व अन्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं.

तीन लाख गैस उपभोक्ता परेशान हो रहे

दो दिन से सर्वर डाउन रहने के कारण शहर के तीन लाख गैस उपभोक्ता परेशान है. कंपनी की ओर से गैस डीलरों को मैन्युअल काम करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन उसमें भी दिक्कत आ रही है. गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ग्राहक गैस एजेंसी संचालकों को बार-बार फोन लगा रहे हैं, परंतु उन्हें वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है.

कंपनी की ओर से समस्या का जल्द समाधान करने की बात ग्राहकों से कहने के लिए डीलरों को कहा गया है. एलपीजी वितरकों ने बताया कि पिछले दो दिन से सॉफ्टवेयर के काम नहीं करने के कारण काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. ग्राहकों के लगातार फोन आ रहे हैं, कंपनी की ओर से दिये गये आश्वासन की जानकारी वे ग्राहकों को दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >