Jamshedpur News : इंटक की विशाल रैली आज, न्यूवोको गेट से ऑटो क्लस्टर तक जुटेगा मजदूरों का जत्था

Jamshedpur News : मजदूर दिवस (एक मई) के अवसर पर शुक्रवार को झारखंड प्रदेश इंटक और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में शहर में रैली निकाली जायेगी.

मजदूर दिवस पर शहर में गूंजेगा श्रमिकों का नारा

Jamshedpur News :

मजदूर दिवस (एक मई) के अवसर पर शुक्रवार को झारखंड प्रदेश इंटक और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में शहर में रैली निकाली जायेगी. रैली सुबह 8 बजे न्यूवोको कंपनी के गेट से शुरू होकर टाटा पावर, टाटा कमिंस होते हुए सुबह 9 बजे टाटा मोटर्स यूनियन गेट पहुंचेगी.

रैली का रूट चार्ट

टाटा मोटर्स गेट से रैली वायर प्रोडक्ट यूनियन, टिनप्लेट बस स्टैंड, गोलमुरी गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर, जुस्को ऑफिस और बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए आदित्यपुर खरकई ब्रिज पार करेगी. इसके बाद शेरे पंजाब चौक और आरआइटी मोड़ होते हुए आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर पहुंचकर सभा में तब्दील हो जायेगी.

आम सभा और संगोष्ठी

रैली के समापन पर ऑटो क्लस्टर में वर्तमान परिदृश्य में श्रमिकों की स्थिति विषय पर संगोष्ठी होगी. इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, सांसद कालीचरण मुंडा और कई उद्योगपति शामिल होंगे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय करेंगे. संचालन केपी तिवारी व उनकी टीम की ओर से किया जायेगा. मौके पर रविंद्र सिंह, शिवेंद्र कुमार, इंद्र अग्रवाल, सूरज बादानी समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >