Jamshedpur News : अंतरराष्ट्रीय सारक्षता दिवस : डीडीसी ने जागरुकता रथ को किया रवाना

अंतरराष्ट्रीय सारक्षता दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने संयुक्त रूप सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर से साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Jamshedpur News :

अंतरराष्ट्रीय सारक्षता दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने संयुक्त रूप सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर से साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साक्षरता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर वयस्क शिक्षा के महत्व पर जागरुकता फैलायेगा.

कार्यक्रम के दौरान उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया. इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि राज्य में उल्लास कार्यक्रम के तहत वयस्क अशिक्षितों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले में साक्षरता रथ की शुरुआत की गयी है. कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के अशिक्षित व्यक्तियों को साक्षर बनाया जायेगा. इस वर्ष 21 सितंबर को जिले में लगभग 25,000 अशिक्षितों की कलम परीक्षा आयोजित की जायेगी, इसमें वे अपनी साक्षरता का प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >