Table tennis : अंडर-11 आयु वर्ग में पौमित व अश्विका चैंपियन

पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-11 आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गये.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-11 आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गये. बालक अंडर-11 वर्ग के फाइनल मैच में गुलमोहर स्कूल के पौमित चटर्जी ने लोयोला के आर्यन गांधी को 3-0 से हराकर खिताब जीता. बालिका अंडर-11 एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की अश्विका सिंह ने विवेक विद्यालय की लक्ष्मी को 3-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, बालिका अंडर-11 युगल वर्ग के फाइनल में जुस्को स्कूल की अंजलि व दृश्या सिंह की जोड़ी का सामना चिन्मया विद्यालय की अश्विका व अंशिका महाजन से होगा. बालक युगल के फाइनल में कारमेल के शौर्य कौंटिया व जयराम की जोड़ी केपीएस मानगो के सिद्धात राज व सुजैन आतिफ की जोड़ी से भिड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >