Jamshedpur sports news : तारापोर स्कूल में इंटर हाउस चेस टूर्नामेंट शुरू

जमशेदपुर. तारापोर स्कूल, एग्रिको में सोमवार से इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता में कुल 56 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं

जमशेदपुर. तारापोर स्कूल, एग्रिको में सोमवार से इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता में कुल 56 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. देवरूप मजूमदार (1443) को शीर्ष वरीयता दी गयी है. पहले दिन कुल चार राउंड के मुकाबले खेले गये. मंगलवार को बचे हुए तीन राउंड के मुकाबले खेले जायेंगे. टूर्नामेंट का उद्घाटन तारापोर स्कूल की प्राचार्या इशिता डे ने किया. मौके पर कौशल सिंह (गेम्स टीचर), मनीष कुमार (एक्टिविटी हेड), और चंदन कुमार प्रसाद (चीफ ऑर्बिटर और चेस कोच) भी मौजूद थे. अपने भाषण में प्रिंसिपल ने छात्रों की चेस की जानकारी दीं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शतरंज खेलने से बच्चों के दिमागी को विकसित होने में मदद मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >